बड़गांव।(सहारनपुर) मुख्यमंत्री की पहल पर देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने बड़गांव मंडल के एक गांव में रात्रि प्रवास कर अनुसूचित जाति के युवक के घर पहुंच कर खाना खाया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विधायक कुंवर बृजेश सिंह शनिवार की रात बड़गांव मंडल के डेहरा गांव में पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार द्वारा चलाये जा रहे गांव में रात्रि प्रवास की योजना को आगे बढ़ाते हुए गांव में ही चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्या सुनी। पड़ोसी जिले को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण, नाले का निर्माण, सीसी मार्ग, पेंशन, राशन कार्ड आदि समस्याओं के निस्तारण कराये जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद गांव के ही बूथ अध्यक्ष अनुसूचित जाति के मोहित के घर रात्रि में खाना खाया। इस दौरान मंड़ल अध्यक्ष अनिरुद्ध त्यागी, उपाध्यक्ष रिषीपाल सिंह, पंकज त्यागी, राकेश सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।