फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका ने हटवाया बाजार से अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका ने बाजार से अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। नगर पालिका प्रशासन ने पूर्व में नोटिस जारी करने के बाद शनिवार को अभियान चलाकर बाजारों से अतिक्रमण हटवाया। हालांकि पालिका के अमले के जाते ही लोगों ने फिर अतिक्रमण कर दिया।
शनिवार को पालिका के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार और एसओ पुलिस टीम के साथ अचानक बाजार में पहुंचे। टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। इस कार्रवाई की भनक लगते ही कई दुकानदारों ने अपना सामान समेट लिया तो कुछ दुकान बंद करे ही चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान संकुचित रहने वाला बाजार काफी खुला नजर आया। हालांकि टीम ने यह अभियान छोटे दुकानदारों तक ही सीमित रखा। बड़े दुकानदारों को छोड़ दिया गया। टीम ने जाते समय कुछ दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। अंबाला रोड़ पर चिलकाना तिराहे के पास होटल से लेकर अन्य कब्जाधारियाें तक टीम नहीं पहुंची। यह अभियान चलाकर टीम के लौटने के बाद ही अधिकतर जगहों पर फिर से अतिक्रमण हो गया। नगर पालिका के ईओ राजीव कुमार ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों ने करीब 22000 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। ईओ ने बताया कि अभी ये अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें