रोमांचक मुकाबले में रॉयल एकेडमी की जीत
सहारनपुर। भूतेश्वर कालेज के मैदान पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को हुए रोमांचक मुकाबले में रॉयल क्रिकेट एकेडमी की टीम दो रन से विजयी रही।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट गवाकर 170 रन का स्कोर खड़ा किया। इनमें वसी ने 42 और अखिल ने 36 रन का योगदान दिया। अमजद इलेविन के लिए शाबाज ने तीन और अनस ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमजद इलेविन की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही थी। अंत में मुकाबला इतना रोमांचक रहा। इसमें रायल एकेडमी की टीम मात्र दो रन से जीत दर्ज करने में सफल रही। अमजद इलेविन की ओर से शाहिद अली ने शानदार 70 रन बनाए। रॉयल एकेडमी की ओर से सागर ने तीन औश्र अक्षय ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। अम्पायर रोहित और नदीम रहे, जबकि स्कोरिंग रक्षित गर्ग ने की। रणधीर कपूर और भूपेंद्र कच्छल ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।