फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसखरा नदी पर बना अस्थाई पुल तीन दिन के लिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मसखरा नदी पर बना अस्थाई पुल तीन दिन के लिए बंद
विज्ञापन

चिलकाना। चिलकाना-गंदेवड़ मार्ग पर मसखरा नदी पर बने लोहे के अस्थाई पुल को खतरनाक घोषित करते हुए लोक निर्माण विभाग ने तीन दिन के लिए बंद कर दिया है तथा पुल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।
अमर उजाला में पुल की जर्जर हालत का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह तथा सहायक अभियंता ऋतुराज सिंह, संजय सिंह विभागीय टीम के साथ मसखरा नदी के जर्जर पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। पुल में लोहे के गार्डर मुड़ने, लोहे की प्लेटें चोरी होने तथा पुल में लगी प्लेटों के रिबर्ट गायब देखकर अधिकारियों ने पुल के दोनों तरफ खाई खोदवाकर पुल को तीन दिन के लिए बंद कर दिया। अधिकारियों ने विभागीय ठेकेदार को मुडे़ हुए गार्डर तथा प्लेटें बदलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मसखरा नदी का पुल तीन दिन के लिए बंद होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह जिन गाड़ियों से बच्चे चिलकाना तथा सहारनपुर गए थे, उन सभी गाड़ियों को पुल पर आकर रुकना पड़ा। स्कूलों के छात्रों को उनके अभिभावक अपने साथ लेकर गए। चिलकाना से गंदेवड़ आने जाने वाली बसें, गन्ने से लदे वाहन तथा अन्य वाहन जो दूसरे प्रदेशों से आते जाते हैं, सभी पुल के दोनों ओर लाइन लगाकर खडे़ हो गए, बाद में सभी वाहन अन्य मार्गों से अपने अपने गंतव्य पर पहुंचे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की टीम के पुल पर निरीक्षण के लिए आने की सूचना पर बस यूनियन, व्यापार मंडल के अधिकारी तथा ग्राम प्रधान मौके पर पहुंच गए। लोगों ने अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि पुल की मरम्मत करके पुल के आधे भाग को तीन दिन में चालू कर दिया जाएगा। पुराने पुल के स्थान पर नए पुल की बाबत उन्होंने बताया कि 11 करोड़ का प्रोजेक्ट बना कर शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने पर नए पुल कर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। पुल पर मौजूद गांव धोलाहेड़ी किसान फजलुर्रहमान ने बताया कि दस साल पहले लोहे का पुल बनाते समय उसकी कृषि भूमि का उपयोग किया गया था। भूमि का मुआवजा देने की बात कही गई थी, लेकिन आज तक कुछ नहीं मिला। अधिशासी अभियंता ने किसान को शीघ्र मुआवजा देने का आश्वासन दिया। उधर उत्तम शुगर मिल शामली के गन्ना विभाग अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र से भारी तादाद में गन्ना मिल में जाता है पुल बन्द होने से गन्ने की आपूर्ति तीन दिन बन्द रहेगी। बस यूनियन के प्रवक्ता यूसुफ कुरैशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पुल के टूटने के बाद होने वाली समस्याओं से अवगत कराया तथा शीघ्र पुल निर्माण की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें