फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्रों पर ताले जड़ने की तैयारी में शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मूल्यांकन केंद्रों पर ताले जड़ने की तैयारी में शिक्षक
विज्ञापन

सहारनपुर। मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे वित्त विहीन शिक्षक मांग न माने जाने से बेहद नाराज हैं। ऐसे में उन्होंने शीघ्र ही मूल्यांकन केंद्रों पर ताले जड़ने की चेतावनी दी है। रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक संघ के धरने में वक्ताओं ने सरकार पर वित्त विहीन शिक्षकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

वित्त विहीन शिक्षकों ने यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार रविवार को भी जारी रखा। राजकीय इंटर कॉलेज में धरने पर जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह ने सरकार पर हठधर्मी रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि मानदेय बंद होने से शिक्षकों पर आर्थिक संकट आ गया है, मगर सरकार को इसकी चिंता नहीं है। शिक्षकों का संयुक्त संघर्ष मोर्चा 26 को लखनऊ में बैठक करेगा, जिसमें बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। यदि जरूरी हुआ तो मूल्यांकन केंद्रों पर ताले भी जड़े जाएंगे। धरने में अनिल कुमार, सतीश राठौर, ब्रिजेश शर्मा, गौतम सैनी, निर्दोष तोमर, घनश्याम, रामकुमार, बिजेंद्र कुमार, राजीव कुमार, अरुण, अमित, नीरज, आशीष, विश्वास, विक्रम, पवन सिंह राठौर, नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें