फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के बीच संपन्न हुआ। समारोह में मेधावी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम वैभव शर्मा और प्राचार्य ने किया। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि प्रतियोगिताओं का जीवन में अपना महत्व है। इनमें जीत हासिल करना ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि प्रतिभाग करना ही स्वयं सिद्धि है। प्राचार्य ने छात्राओं को भविष्य के प्रति सचेत और सजग होने की आवश्यकता है। मनुष्य का मानसिक विकास ही उसकी सफलता की सीढ़ी है। उन्होंने छात्राओं को पांच मार्च से होने वाली परीक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए कहा। इससे पूर्व वर्षा, सोनिका, वंदना एवं स्वाति आदि छात्राओं द्वारा स्वागत गान एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके अलावा नृत्य, गीत, लघु नाटिकाएं आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर विभागीय परिषद की प्रतियोगिताओं, जिनमें रेंजर्स, क्रीड़ा, राष्ट्रीय सेवा योजना, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की प्रतियोगिताएं शामिल है, की प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सर्वोच्च अंक हेतु कलां संकाय में सीमा, वाणिज्य संकाय में कीर्तिका खुराना, विज्ञान संकाय में बबीता रानी, निकिता धीमान आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. यामिनी पांडेय ने किया। इस अवसर पर डॉ. आरएस गिरि, डॉ. नीतू यादव, डॉ. लता शर्मा, बेगराम, डॉ. यजुविंद्र कुमार, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. रेणु रानी, सचिन कुमार, डॉ. शालिनी सोनी आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें