फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन-वे से शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वन-वे से शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त
विज्ञापन


सहारनपुर। शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए बनाई गई योजना ही शहर के लिए मुसीबत बन गई। रूट डायवर्जन कर वन-वे होने के बाद से शहर की हर सड़क जाम हो गई है। जहां कभी जाम नहीं लगता था, उन सड़कों पर लोग दिन भर जाम में फंसने लगे हैं। यहां तक कि एंबुलेंस एवं अधिकारियों के वाहन भी इस जाम में फंस रहे हैं। न तो अधिकारी व्यवस्था सुधार पा रहे हैं और न ही लागू किए गए वन-वे सिस्टम को ही खत्म कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए रूट डायवर्जन कर बनाया वन-वे सिस्टम लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है। शहर के जैन कॉलेज रोड से सिविल लाइन चौकी के सामने वाहनों का कोर्ट रोड पर सीधे जाने पर रोक लगा दी है और सब्जी मंडी से वाहनों को यू टर्न लेकर कोर्ट रोड जाना पड़ रहा है। जिसके चलते न सिर्फ जाम लग रहा है, बल्कि कई दुर्घटनाएं भी घटित हो चुकी हैं। सिर्फ यहीं पर नहीं हकीकत नगर के सदर कोतवाली तिराहा पर बेवजह बेरिकेडिंग लगा दी गई और वहां यातायात पुलिस की तैनाती कर दी गई। इस तिराहे पर कभी जाम की स्थिति नहीं बनी और न ही दुर्घटनाएं हुईं। लेकिन इस व्यवस्था के बाद यहां ऐसा जाम लगने लगा है कि घंटों तक लोग फंसने लगे हैं। सिर्फ आम लोग ही नहीं स्वयं पुलिस अधिकारी एवं एंबुलेंस तक फंस रही हैं, लेकिन अधिकारी अपने बनाए सिस्टम को सही साबित करने में लगे हुए हैं, पूरा शहर जाम से जूझ रहा है। इसी के चलते अस्पताल पुल पूरी तरह से जाम हो रहा है। कचहरी तिराहा जाम में फंस चुका है और कलक्ट्रेट तिराहे पर भी दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। पूरे शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ चुकी है। जबकि घंटाघर, नेहरू मार्केट, पुल खुमरान, दाल मंडी पुल, जोगियान पुल, अंबाला लोड पर यातायात पुलिस ने जाम को रोकने के लिए कोई योजना तैयार नहीं की। यहां पर योजनाबद्ध तरीके से यातायात व्यवस्था ठीक की जानी थी, लेकिन लोग यहां जाम में फंसे रहते हैं। पूरा अंबाला रोड हर समय जाम हो रहा है। यातायात पुलिस अधिकारी आंखें बंद किए बैठे हुए हैं। यातायात पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर का कहना है कि शहर के सभी बैंक्वेट हॉल संचालकों की बैठक कर पार्किंग के संबंध में निर्देश दिए जाएंगे। बुधवार को भी अधिकारियों के साथ बैठक कर यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर योजना पर विचार विमर्श किया गया। शीघ्र ही परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें