बेहट।
बुधवार को सुबह करीब दस बजे स्कूली बच्चों ने जंगल की साइड वाली बाउंड्रीवाल के पास तेंदुए को घूमते देखा, तो बच्चे सहम गए। उन्होंने इसकी सूचना प्रिंसिपल सुनील पुंडीर को दी। प्रिंसिपल ने 100 नंबर और वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जब तक पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक तेंदुआ वहां से जा चुका था। प्रिंसिपल ने बताया कि एहतियात के तौर पर स्कूल की बृहस्पतिवार तक की छुट्टी कर दी गई है। उधर, वन विभाग की टीम ने जंगल में तेंदुए को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन वह नजर नहीं आया।