फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण ने खाताखेड़ी क्षेत्र में भवन सील किया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राधिकरण ने खाताखेड़ी क्षेत्र में भवन सील किया
विज्ञापन

सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को खाताखेड़ी क्षेत्र में 300 गज के भवन को सील किया। कार्रवाई को लेकर हल्का विरोध भी हुआ। मगर पुलिस बल साथ होने के कारण भवन को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

खाताखेड़ी में जमशेद अली की ओर से 300 वर्ग मीटर भूखंड पर दो हॉल का निर्माण कराया गया है। विकास प्राधिकरण की टीम ने मौके पर जाकर इसकी जांच की थी। जांच के दौरान भवन स्वामी स्वीकृत मानचित्र नहीं पेश कर सका था। इसके बाद प्राधिकरण ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। भवन को सील करने के लिए 15 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई थी। सोमवार को प्राधिकरण की टीम पुलिस बल को साथ लेकर भवन को सील करने पहुंची। टीम में जेई रोहित पाठक, अरविंद आदि शामिल रहे। उधर, विकास प्राधिकरण के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि अवैध निर्माण कार्यों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें