फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को शारीरिक दंड देने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने कहा कि स्कूलों में अध्यापकों द्वारा छात्रों को शारीरिक दंड देने पर कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग द्वारा दिए निर्देशों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग ने गाइड लाइन जारी की है। इसके तहत स्कूलों में बच्चों को शारीरिक दंड नहीं दिया जाएगा। अगर कोई छात्र गलती करता है तो उसे शालीनता से उसकी गलती का अहसास कराना होगा। स्कूलों के अध्यापक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक इसका अनुपालन करेंगे। ऐसा ना करने पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
100 छात्र स्वर्ण पदक से सम्मानित
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय पीस स्काउट एंड गाइड कैंप आयोजन किया गया। कैंप समापन अवसर पर राष्ट्रीय पीस स्काउट एंड गाइड के मुख्य आयुक्त मनोज सिंधी व सहायक आयुक्त अलका ठाकुर ने छात्रों को अनुशासन संबंधी जानकारी दी। छात्रों को देशप्रेम के प्रति जागरूक किया गया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 100 छात्रों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें