सरसावा (सहारनपुर)। अंबाला रेल मार्ग पर एक युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
थाना सरसावा क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात पुलिस को अंबाला रेल मार्ग पर मेडिकल कॉलेज के पीछे युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना सरसावा प्रभारी यशपाल धामा का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष प्रतीत हो रही है। वह नीली जींस और लाल-नीली जर्सी पहने हुए हैं। माना जा रहा है कि ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई है।