साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने छात्राओं से कहा कि किसी भी परिस्थिति में भयभीत न हो, विकट परिस्थितियों का साहस से मुकाबला करें।
शनिवार को क्षेत्र के गांव कम्बोहमजरा के यमुना खादर इंटर कालेज में नारी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी इन्दु सिद्धार्थ ने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा को लेकर सतर्क है। इसके लिए महिलाओं को भी सतर्क होने की आवश्यकता है। उन्होंने महिला पावर लाइन 1090 व यूपी 100 के बारे में बताया कि आपकी कॉल पर तुरंत कार्रवाई होगी। प्रधानाचार्य नाथीराम काम्बोज ने कहा कि महिलाओं को अपने ऊपर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ आगे आना चाहिए तथा प्रशासनिक सहयोग से उत्पीड़न करने वालों को सबक सिखाना चाहिए। इस अवसर पर पहल सिंह लंबरदार, समय सिंह, हाजी गालिब, देवपाल सिंह, दिनेश कुमार, तेजपाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, श्वेता बंसल, पारूल देवी, सीमा रानी आदि मौजूद रहे।