फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में बालिकाओं ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की खेल कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खो खो, सौ मीटर दौड़, लंबी कूद, रस्साकशी, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। आदित्य नारायण शर्मा, अरविंद कुमार और विजयंत चौधरी की देखरेख में हुई खो खो में ग्रामीण गंगोह पहले, देवबंद दूसरे स्थान पर रहा। रस्साकशी में सहारनपुर नगर ने पहला और देवबंद ने दूसरा स्थान हासिल किया। सौ मीटर दौड़ में ग्रामीण गंगोह की सुमन पहले, भैंसराव की समीना दूसरे तथा वन क्षेत्र की जमीला तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सुशील कुमार, गुलाब सिंह राणा, लाल धर्मेंद्र प्रताप, रजनीश, कविता, पुरुषोत्तम, रऊफ, मीरा गुलशन, मुकेश सैनी, राजकुमारी, शिवचरण आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

अनुज कौशिक को महानगर अध्यक्ष बनाया
सहारनपुर। भारतीय ब्राह्मण महासंघ भारत की बैठक अंबाला रोड स्थित एक सभागार में हुई। बैठक में पहुंचे महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने अनुज कौशिक को महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया। उन्होंने महासंघ की ओर से ब्राह्मण समाज के हित में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की अपील की। इस मौके पर नरेंद्र शर्मा, प्रवेश शर्मा, विवेक, सचिन, शिवम, राहुल शर्मा, अंकित त्यागी आदि मौजूद रहे।
बीएसए से की पदोन्नति की मांग
सहारनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पंवार के नेतृत्व में बीएसए रमेंद्र सिंह से मुलाकात की। उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति की मांग बीएसए के समक्ष रखी। बताया कि पदोन्नति के लिए विकास क्षेत्रों से वरीयता सूची पर आपत्तियां निस्तारित कराई गई थीं। मगर निकाय चुनाव के तहत आचार संहिता लगने की वजह से पदोन्नति नहीं हो सकी थी। ऐसे में पदोन्नति को शीघ्र शुरू कराया जाए। मिलने वालों में राजीव यादव, संजय सैनी, नासिर, राकेश पंवार, कृपाल मलिक, दीपचंद, संजय कुमार, सतीश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें