सहारनपुर। अधिवक्ता माया शर्मा ने खाद्य आपूर्ति अधिकारी पर आधी अधूरी सूचना दिए जाने एवं लिए गए नमूनों में गोलमाल किए जाने का अरोप लगाया है। माया शर्मा का आरोप है कि उन्हें चार माह बाद सूचना के अधिकार के तहत सूचना दी गई वह भी अधूरी दी गई। जो सूचना दी गई है। उसमें सिर्फ 20 ही दूध व्यापारी लाइसेंस धारक बताए हैं। जबकि जिले में दस हजार से अधिक लो दूध कारोबारी हैं। जिनमें लगभग एक हजार बड़े दूध कारोबारी हैं। अधिकांश फेल आए नमूने बेनामी दिखाए गए हैं। उनके खिलाफ वाद दायर किया जा रहा है, लेकिन किसके खिलाफ किया जा रहा है, यह नहीं बताया जा रहा। उन्होंने मुुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
सहारनपुर। सरसावा के ग्राम झरौली निवासी रमेश सैनी, बाल किशन, भुल्लण, सुलेख चंद सैनी, विपिन चौधरी, मोहित, सतवीर सैनी, सुखपाल सिंह, समय सैनी, सतीश कुमार, महावीर ने आरोप लगाया है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस गांव के चंद्रपाल और विरेंद्र को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
युवती का अपहरण करने का आरोप
सहारनपुर। चिलकाना के एक गांव के युवक ने ग्राम सालीरी निवासी युवक पर उसकी नाबालिग बहन का अपहरण कर ले जाने एवं पटियाला में बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। इस मामले में उसने एसएसपी से शिकायत कर उसकी बहन को बरामद कराए जाने की मांग की है।