फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म के नाम पर राजनीति बंद होनी चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म के नाम पर राजनीति बंद होनी चाहिए
विज्ञापन

सहारनपुर। लुधियाना के नायब शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी ने कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति बंद होनी चाहिए। गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा के मसले का हल दोनों पक्षों के लोग पंचायत कर भाईचारा कायम करते हुए निकालें।
विज्ञापन

श्री गुरुनानक के प्रकाश पर्व में लुधियाना के शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी व आनंदपुर साहब के सांसद तथा शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय महासचिव सरदार प्रेम सिंह चंदुमाजरा गांधी पार्क मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में पत्रकार वार्ता में मौलाना उस्मान रहमानी ने कहा कि इंसानियत सबसे पहले है। कोई भी धर्म एक-दूसरे के खिलाफ नफरत नहीं सिखाता है। धर्म के नाम राजनीति बंद होनी चाहिए। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से जुड़े मामले का हल दोनों पक्षों के लोग पंचायत के माध्यम से निकालें और आपसी सौहार्द कायम करें। सहारनपुर आपसी भाईचारे की वजह से पूरे देश में जाना जाता है। इस मामले को भी खत्म कर यहां के लोगों को पूरे देश को आपसी सौहार्द का संदेश देना चाहिए। सांसद सरदार प्रेम सिंह चंदु माजरा ने कहा कि श्री गुरुनानक के बताए रास्तों पर चलकर देश के सभी झगड़े खत्म हो सकते हैं। अमीर-गरीब के बीच की खाई और जातपात की लड़ाई खत्म हो जाएगी। समाज को जोड़ने की जरूरत है। केंद्र की पिछली यूपीए सरकार ने देश में घोटाले किए थे। इसलिए जनता ने उन्हें नकार दिया। पंजाब में कांग्रेस सरकार बनने पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कि पंजाब की कांग्रेस सरकार की छह माह के कार्यकाल से ही जनता के सामने कांग्रेस की सच्चाई आ गई है। पंजाब को नशे के नाम पर बदनाम करने की साजिश कांग्रेस ने रची थी। दुष्प्रचार कर कांग्रेस ने पंजाब में सरकार बना ली, लेकिन अब हकीकत लोगों के सामने आ चुकी है। देश में सुशासन भाजपा और अकाली दल ही दे सकती है। उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में दोनों पार्टियां एक-दूसरे का सहयोग करेंगी। अकाली दल नेता सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा, प्रधान जसबीर सिंह बग्गा, करण सचदेवा, विपिन सलूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें