फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुनानक देव ने मानवता का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुनानक देव ने मानवता का संदेश दिया
विज्ञापन

देवबंद। प्रथम पातशाह साहिब श्री गुरू नानक देव का प्रकाशोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। रागी जत्थे ने गुरबाणी का गायन कर संगतों को निहाल किया।
वहीं, गुरूद्वारा साहिब के दशमेश हॉल में पिछले तीन दिनों से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब के पाठों के समापन पर कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इसमें हजूरी रागी गुरप्रीत सिंह, अमरदीप सिंह, चंद्रदीप सिंह, बलदीप सिंह, सन्नी सेठी, सिमरनजीत और बलजिंदर सिंह ने गुरबाणी का गायन किया। गुरप्रीत सिंह ने कहा कि गुरुनानक देव महाराज का जन्म ऐसे समय में हुआ जब देश में छूआछूत, जाति प्रथा और आडंबर का बोलबाला था। गुुरुजी ने लोगों को जातपात और ऊंच-नीच का भेद मिटाकर मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से सभी भ्रमों को छोड़कर एक परमपिता परमेश्वर की पूजा करने पर जोर दिया। उन्होंने देश और विदेश में घूमकर लोगों को दुनिया में आने का असली मकसद समझाया। डा. गुरमीत सिंह सोढी ने निशान साहिब के चोले की सेवा की। अरदास के बाद गुरू का अटूट लंगर बरताया गया। इस मौके पर डा. महेंद्र सिंह सोढी, गुरजोत सिंह सेठी, डा.गुरविंदर छाबड़ा, दिलबाग सिंह, अजय निजारा, रामअवतार सिंह, श्याम लाल भारती, राहुल, हरविंदर बेदी, दलीप मल्होत्रा, विजय गिरधर, भगवान सिंह छाबड़ा, इंद्रपाल सिंह सेठी, भूषण लाल छाबड़ा, बालेंद्र सिंह, अमृत सिंह, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें