सहारनपुर। दलित पिछड़ा वर्ग महासभा की बैठक में सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को बर्दाश्त न किए जाने की चेतावनी दी गई।
मोहल्ला छत्ता जम्मूदास में आयोजित बैठक में प्रदेश सचिव अकरम पठान ने कहा कि दलित पिछड़ा वर्ग का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिरसवाल के विचारों एवं भाजपा की नीतियों को पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लोगों तक पहुंचाएं। लोगों को जागरूक करने का कार्य करें। निष्क्रिय पदाधिकारियों को महासभा बर्दाश्त नहीं करेगी। बैठक में एक माह पूर्व मनोनीत पश्चिम युवा प्रभारी शुभम कश्यप को पश्चिम की कार्यकारिणी की घोषणा न करने पर उनको पद मुक्त कर दिया गया। महामंत्री अनुज कुमार की संस्तुति पर शुभम कश्यप को युवा प्रकोष्ठ का जिला प्रभारी बनाया गया। बैठक में मंडल महासचिव रोहित उर्फ टिंकू, अनुज कुमार, संजय सैनी, अश्वनी कुमार, परवेज कुरैशी, विपिन कुमार, फरमान कुरैशी, ऋषभ जैन, मोहित जैन, आसिफ अंसारी, इरशाद अहमद, शमीम मिर्जा, मंसूर राणा, फरमान, दीन मोहम्मद, आमिर खान, शहनवाज, अनुज खुल्लर, जोकिंग लईस, सुनील सैनी, नदीम कुरैशी, अनमोल जैन, अदनान, आयाज मंसूरी, साजिद अंसारी, कलीम फाइटर, फिरोज खान मौजूद रहे।