देवबंद (सहारनपुर)। नगर में चल रही रामलीलाओं में रविवार की रात्रि श्रवण कुमार नाटक, रामजन्म, भरत मिलाप और सूर्पणखा मोह की लीलाओं का मनोहारी मंचन किया गया।
रामलीला भवन में श्री विष्णु कला मंडल के तत्वावधान में मंचित रामलीला में राम जन्म पर जहां चारों तरफ खुशियां व मिठाइयां बांटी गई। नहीं श्रवण कुमार के नाटक ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। श्रवण की भूमिका लक्ष्मण सैनी, कौशल्या में अमित सैनी, सुमित्रा में शिवम सैनी, गुरू वशिष्ठ में शिवम कुमार रहे। बच्चों में हर्षित सैनी, पल्लवी, लक्ष्य, अनुष्का ने राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न के किरदार निभाए। इस मौके पर नरेश मित्तल, नितिन गुप्ता, विजेश कंसल, वतन गर्ग, गगन मित्तल आदि मौजूद रहे। दुर्गा कालोनी में श्री राम जानकी लीला समिति द्वारा भरत मिलाप और सूर्पणखा मोह के मंचन ने दर्शकों को आनंदित कर दिया। एडीएम मुजफ्फरनगर हरीश चंद्रा को समिति की ओर से पटका पहनाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। चंद्रा ने समिति के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर पंडित सतेंद्र शर्मा, हरिओम सिंघल, मोहन मेहरा, नीरज गोस्वामी, अजय गर्ग बिट्टा, शिवकुमार राणा, प्रवीण देशवाल, मनोज बंसल, जितेंद्र राणा, मनदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं श्री राम जानकी सेवा समिति व चंदेना कोली स्थित रामलीला सेवा समिति द्वारा भी अलग-अलग लीलाओं का मंचन किया गया।