सहारनपुर। दशलक्षण पर्व के कार्यक्रमों की श्रृंखला में अनंत चतुर्दशी के मौके पर जैन मंदिरों से बैंडबाजों संग भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमेें इंद्र का वेश धारण किए बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही श्रद्धाभाव से श्रीजी का अभिषेक किया गया।
मंगलवार को अनंत चतुर्दशी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। सभी जैन मंदिरों में रोजाना की तरह सूर्य उदय के समय श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और श्रीजी का अभिषेक किया। जैन फाटक स्थित जैन मंदिर, जैन बाग के श्री दिगंबर जैन मंदिर, प्रतापनगर, बड़तला यादगार, राघवपुरम, शोरमियान, चौधरियान, संगियान, सराफा व कबाड़ी बाजार आदि स्थानों से आई शोभायात्रा का संगम सराफा बाजार में हुआ। यात्रा में बैंडबाजों संग नन्हे एवं किशोर बालक इंद्र वेश मस्तक पर मुकुट बांधे और हाथों में कलश लिए चल रहे थे। सामूहिक यात्रा जैन फाटक स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। यहां से बाल इंद्रो ने जल से अपने कलश भरे। हजारों की संख्या में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर महामंत्री संजीव जैन ने कहा कि इस वर्ष वार्षिक गज रथोत्सव यात्रा पंचायती होगी। यात्रा का आयोजन आठ से 13 अक्टूबर तक किया जाएगा। संरक्षक चंद्र जैन, उपाध्यक्ष विपिन जैन ने कहा कि यात्रा भव्य होगी। यात्रा में श्रीजी के दर्शन मंदिर से बाहर होने का सौभाग्य सभी को प्राप्त होगा। इस दौरान सुदेश जैन, विजेंद्र जैन, अजीत जैन, शैलेंद्र जैन, दीपक जैन, सतेंद्र जैन, संदीप जैन, अमित जैन दादू, मुकेश जैन, दीपक जैन, पारस जैन, मनोज जैन, प्रवीण जैन, मनीष जैन, विशाल जैन, अविनाश जैन, जयदीप जैन, विपिन जैन सहित हजारों लोग मौजूद रहे। उधर, श्री दिगंबर जैन मंदिर आवास विकास से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें इंद्र वेशधारण किए बालक बैंडबाजों संग चंद्रनगर स्थित जैन मंदिर पहुंचे और वहां से वापस आवास-विकास मंदिर पहुंचकर श्रीजी का अभिषेक किया। इस दौरान आशीष जैन, सचिन जैन, जिनेंद्र कुमार जैन, राजेश्वर जैन, शिखा जैन, राशी जैन, डा. सफाली जैन, अरूणा देवी जैन, श्रेया जैन मौजूद रहे।
राजेश जैन की माता का किया अभिनंदन
सहारनपुर। शासन द्वारा जैन समाज के अध्यक्ष व चीफ वार्डन राजेश जैन को उनकी कार्यकुशलता, सेवाभाव, जनहित और कल्याण हेतु किए कार्यों के लिए सम्मानित करने से उत्साहित जैन समाज के लोगों ने राजेश जैन की माता सुरेंद्रा जैन का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस दौरान महामंत्री संजीव जैन, संरक्षक चंद्र जैन, उपाध्यक्ष विपिन जैन, दीपक जैन, मनोज जैन, राकेश जैन, विजेंद्र जैन, ने कहा कि राजेश जैन वास्तव में समाज का गौरव है। वह जब से जैन समाज के अध्यक्ष बने हैं, तब से जैन धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजनों ने पिछले रिकार्ड ध्वस्त किए हैं। शासन द्वारा उन्हें सम्मानित करने से पूरा जैन समाज खुद को गौरान्वित महसूस कर रहा है।