फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने ब्लाक कार्यालय पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। ग्राम रोजगार सेवकों ने पंचायत सहायकों की भर्ती पर रोक लगाने की मांग को लेकर ब्लाक कार्यालय पर तालाबंदी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के आह्वान पर क्षेत्र के दर्जनों ग्राम रोजगार सेवक खंड विकास कार्यालय पर पहुंचे और खंड विकास अधिकारी के कार्यालय की तालाबंदी कर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग द्वारा प्रस्तावित पंचायत सहायकों की भर्ती पर रोक लगाकर संविदा पर नियुक्त 38000 ग्राम रोजगार सेवकों को विनियमित करने एवं राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। ग्राम रोजगार सेवकों का कहना था कि पंचायती राज विभाग शासन द्वारा 14वां वित्त आयोग योजना के क्रियान्वयन के लिए पंचायत सहायकों की भर्ती किया जाना प्रस्तावित है, जो कि औचित्यहीन है। क्योंकि भारत सरकार के मार्ग दर्शिका के अनुसार यदि ग्राम पंचायत में पूर्व से मैन पावर उपलब्ध है तो 14वां वित्त आयोग का कार्य उनसे लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गत 11 वर्षों से ग्राम पंचायतों के संविदा पर नियुक्त ग्राम रोजगार सेवकों से पंचायत सहायक के लिए निर्धारित कार्य में योगदान लिया जा सकता और इनकी प्रासंगिक मद का उपयोग ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय भुगतान के लिए किया जा सकता है। उन्होंने इस अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एडीओ पंचायत अनवर सिंह राणा को नौ सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। तालाबंदी करने वालों में आदेश कुमार, नवीन कुमार, सुनील कुमार, अनुज कुमार, सतीश कुमार व संदीप कुमार आदि ग्राम रोजगार सेवक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें