सहारनपुर। नगर निगम के द्वारा आयोजित मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में बृहस्पतिवार की रात जनमंच प्रेक्षागृह में मैजिक शो का आयोजन किया गया। जनमंच प्रेक्षागृह की छत टपकने और मंच पर पानी रहा। जिसकी वजह से जादूगर को शो करने में परेशानी हुई।
मैजिक शो का उद्घाटन राज्य मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने किया। इसके बाद जादूगर सम्राट शर्मा ने जैसे ही मैजिक दिखाना शुरू किया तो झमाझम बारिश की वजह से जनमंच की छत टपकने लगी। छत से झमाझम पानी मंच पर गिरने लगा। इससे जादूगर सम्राट को शो करने में खासी परेशानी हुई। साथ ही बड़ी संख्या में जादू का लुत्फ उठाने पहुंचे बच्चों और लोगों को भी निराश हाथ लगी। हालंाकि लोगों के मनोरंजन के लिए जादूगर ने मंच से उतरकर नीचे आना मुनासिब समझा और अपना जादू चलाया। कार्यक्रम संयोजक नीरज माहेश्वरी और बबीता सैनी रहीं, जबकि सहायक सुशीला आर्या रहीं। इस मौके पर सुशील आर्य, अल्पना तलवार, बबीता सैनी, वीना बजाज, मनोज ठाकुर, अलका चौधरी, वर्षा गुंबर, किशोर शर्मा, राकेश जैन, प्रेमपाल कटारिया आदि मौजूद रहे।