सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न जगह ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलाम किया गया। देश की आजादी के लिए कुुर्बान होने वाले महापुरुषों को याद कर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान युवाओं में देश भक्ति का जज्बा दिखाई दिया।
दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, जैन कॉलेज रोड स्थित कार्यालय पर डीआईजी सुनील इमैनुअल ने ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम पीके पांडेय, पुलिस लाइन में एसएसपी बबलू कुमार ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। चकराता मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पर सांसद राघव लखनपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर आदि ने ध्वजारोहण किया। महानगर उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, नीरज माहेश्वरी, नरेश धनगर, किशोर शर्मा, मनोज ठाकुर, प्रेमपाल कटारिया, योग चुग, अमित गर्ग, राकेश जैन, तेज क्वात्रा, हेमंत अरोड़ा, मनोज सैनी, प्रवीन छाबड़ा मौजूद रहे।
हकीकत नगर में जागरूकता सहायता संस्था और पाइन वियू स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। बच्चों ने देश भक्ति से संबंधित गीत प्रस्तुत किए। शिवालिक बैंक के मैनेजर गौरव जैन, शिवपाल, मनीष अरोड़ा, स्टेशन अधीक्षक शिवपाल, डॉ. हिमांशु कुमार, डॉ. हारून अली, डॉ. प्रिया त्यागी मौजूद रर्हे। मंडी समिति रोड स्थित कार्यालय पर हम मुस्लिम करें हिंदू देशवासियों की सेवा और सम्मान चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया। रिजवान, हारून सिद्दीकी, नईम अहमद, डा. अख्तर अब्बास, गुलशन खान, परवेजन खान, मेहरान अली, डा. फरमान शामिल रहे। रीयल हैल्प ब्यूरो के कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष तासीम अहमद ने ध्वजारोहण किया। वीरसैन जैन, ओमाल शर्मा, इरफान खान, विजय शर्मा, अशोक शर्मा, मनोज कुमार, यशवीर कंचन, भास्कर भारद्वाज, राजेंद्र शर्मा, बिजेंद्र मौजूद रहे। रिपब्लिकन सेना के पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर एकजुटता का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष गय्यूर आलम, बिजनेश प्रधान, जमशेद मलिक, मुजम्मिल, इश्तकार मलिक, तंजीम अहमद मौजूद रहे।
गुरुद्वारा रोड स्थित कलाल क्षत्रिय महासभा के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीत कर्णवाल, रोशन वालिया, डॉ. संजय वालिया, डॉ. विनोद वालिया, सुुभाष चंद, पवन कुमार, अनिल, सुनील कुमार, केसी वालिया, रामभक्त वालिया मौजूद रहे। भूतेश्वर मंदिर रोड स्थित बृज विहार कॉलोनी में मानव प्रेम सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. रवि शरण शर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राजकुमार सैनी, पंडित कमल नयन वेदपाठी, रामकुमार बालियान, विजय शुक्ला, प्रदीप मित्तल, राकेश गोयल, नंद किशोर सैनी, चौधरी सताब सिंह, राकेश शर्मा, प्रदीप सिंघल, अरुण कश्यप, सचिन शर्मा, प्रवीण गर्ग, महेश गुप्ता मौजूद रहे।
आजाद भारत कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शमीम अहमद ने ध्वजारोहण किया। कुलदीप शर्मा, साजिद गौहर, नासिर अल्वी, मोहम्मद अदनान, महफूज राणा, जुनैद अल्वी, मोहम्मद नईम, अनीस प्रधान, रहमान कुरैशी मौजूद रहे। दाल मंडी पुल पर व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष नरेश धीमान, महामंत्री मनोज ठाकुर, महानगर अध्यक्ष प्रवीन छाबड़ा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राजकुमार कालड़, मामचंद पांचाल, रवि वैश्य, राजेश सैनी, सीमांत वशिष्ठ, संजय शर्मा, संजीव विश्वकर्मा, नवीन सिंघल शामिल रहे। दिल्ली रोड स्थित जीएनजी मॉल पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 50 फिट ऊंचा ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय परिषद सदस्य योगेश दहिया, बाबू पहल सिंह, आदिल हुसन, अलीशान, आजम, अंशुल, मंजु राणा, आदित्य, गुलाब रब्बानी, आजम, समद, सतेंद्र मौजूद रहे।
सहारनपुर हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने हौजरी मार्केट परिसर में स्वतंत्रता दिवस मनाया। अध्यक्ष कृष्णलाल व संरक्षक सत्यपाल कांबोज ने ध्वजारोहण किया। घनश्याम माहेश्वरी, मंजीत अरोड़ा, संदीप अग्रवाल, विनय मक्कड़, महेंद्र सचदेवा, अविनाश अरोड़ा, संजीव गोयल, पंकज अग्रवाल, राजपाल कांबोज, अशोक अग्रवाल, सय्यद अहमद, मोहम्मद मोहतशरम मौजूद रहे। मुत्रीबान स्ट्रीट स्थित कार्यालय पर नेशनल यूथ आर्गेनाइजेशन के संस्थापक शाहिद बिट्टू ने ध्वजारोहण किया। शहजाद, डॉ. लियाकत अली, जावेद अख्तर, अखियार जौनी, डॉ. सैफुद्दीन, फैसल भारती शामिल रहे।