फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार का प्रकोप, पीएचसी में चिकित्सक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार का प्रकोप, पीएचसी में चिकित्सक नहीं
विज्ञापन


बड़गांव (सहारनपुर)। क्षेत्र में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। पीएचसी पर जहां बीस से तीस रोगी रोज आ रहे हैं वहीं निजी चिकित्सकों के यहां भी बुखार पीड़ितों की लाइन लगी है। पीएचसी पर चिकित्सक की तैनाती न होने से फार्मेसिस्ट ही उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बड़गांव क्षेत्र में तेजी के साथ बुखार के रोगी बढ़ रहे हैं। तेज बुखार के कारण चंदपुर निवासी सुरेंद्र के पुत्र सोनू को देवबंद सहारनपुर के बाद हरियाणा के मधुबन में भर्ती कराया गया है। सहजी निवासी ओमसिंह के 14 वर्षीय पुत्र राजन को सहारनपुर में चिकित्सकों द्वारा जवाब देने के बाद देहरादून के हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है। ओम सिंह ने बताया कि यहां तेज बुखार के बाद सहारनपुर में निजी चिकित्सक को दिखाया था। कस्बे के प्राईवेट चिकित्सकों के यहां भी आने वाले कुल मरीजों में से पचास प्रतिशत से अधिक मरीज तेज बुखार के देखने को मिल रहे हैं। कस्बे के सरकारी अस्पताल में भी बीस से अधिक मरीज बुखार के हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बडग़ांव पर पिछले छह माह से चिकित्सक की तैनाती नहीं हो पाने के चलते यहां फार्मासिस्ट ही उपचार कर रहे हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों को झोलाछापों के हाथों लुटना पड़ रहा है। इस बारे में प्रभारी चिकित्साधिकारी नानौता का कहना है कि जिला मुख्यालय पर चिकित्सक उपलब्ध होते ही यहां तैनात करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें