सहारनपुर। तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ग्राम लोहियागढ़ निवासी युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम लोहियागढ़ निवासी राहुल (22 वर्ष) पुत्र राजेंद्र सिंह अपने एक दोस्त के साथ मंगलवार की शाम को चिलकाना से बाइक पर सवार होकर अपने गांव आ रहा था। जब वह ग्राम हलालपुर के निकट पहुंचा तभी सामने से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया हैँ। जबकि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।