फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में निवेशकों के डूबे 70 लाख रुपये

विज्ञापन
शेयर बाजार के सेंसेक्स के गोता लगाने पर निराश ब्रोकर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सात दिन में निवेशकों के डूबे 70 लाख रुपये
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना के कारण वैश्विक रूप से शेयर बाजार पर चोट लग रही है। सहारनपुर के शेयर कारोबार करने वालों को भी लाखों की चपत लग चुकी है। उन्हें हर दिन 10 लाख से अधिक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। वायदा कारोबार में भी सहारनपुर के व्यापारियों का पैसा डूब गया है। हालात ये इशारा करते हैं कि अभी स्थिति सुधारने वाली नहीं है। इसलिए शेयर बाजार में सहारनपुर के निवेशकों ने बिकवाली का दौर शुरू कर दिया है।
शेयर बाजार के जानकारों की मानें तो 1400 से अधिक कारोबारी और आमलोग हर रोज शेयर मार्केट पर निगाह रखते हैं। वायदा कारोबार में हजारों, लाखों का दांव भी लगाते हैं। हालांकि सहारनपुर में लांग टर्म इंवेस्टमेंट में महज 10 से 15 प्रतिशत लोग ही करते हैं। शार्ट टर्म निवेश करके मुनाफा कमाने वाले 85 प्रतिशत हैं। शेयर बाजार में सप्ताह भर से स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। सेंसेक्स लगातार गोते लगा रहा है। शेयर बाजार में कोराना इफेक्ट से दहशत है। तेजी से लोग शेयर बाजार से अपने पैसे निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेयर बाजार में हड़कंप की स्थिति है। एक अनुमान के मुताबिक प्रति दिन दस लाख रुपये डूब रहे हैं। फिलहाल आगे स्थिति सुधरती नहीं दिख रही है। सहारनपुर में सप्ताह भर में 70 लाख रुपये से अधिक निवेशकों के डूब चुके हैं।
- असगर आलम, ब्रोकर एडवाइजर, सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें