फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 दिन में चाहिए 3 लाख सुझाव

Sun, 05 Jun 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी योजना के तहत चलाए जा रहे जन सहभागिता अभियान में नगर निगम को जनता का पर्याप्त सहयोग नहीं मिल रहा है।  सहारनपुर को चयन के लिए साढ़े तीन लाख सुझाव प्राप्त करने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन


पिछले पांच दिन में नगर निगम करीब 40 हजार सुझाव प्राप्त कर सका है, जबकि करीब तीन लाख दस हजार सुझाव प्राप्त करने के लिए उसके पास केवल सात दिन शेेष हैं। ऐसे में लक्ष्य तक पहुंचने के लिए निगम को अतिरिक्त प्रयास करने होंगे तथा प्रत्येक नगरवासियों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। 

नगर निगम ने जनता से सुझाव प्राप्त करने के लिए दो फर्मों को अधिकृत किया है, जो एक जून से शहर में अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाकर लोगों से सुझाव प्राप्त कर रही हैं।  नगर निगम ने साढ़े तीन लाख सुझाव प्राप्त करने के लिए 12 दिन का समय निर्धारित किया था, मगर पहले पांच दिन में नगर निगम करीब 40 हजार सुझाव ही प्राप्त कर सका है। 
विज्ञापन


ऐसे में शेष सात दिन में तीन लाख से अधिक सुझाव प्राप्त करने होंगे, जो काफी मुश्किल नजर आ रहे हैं। सुझाव के लक्ष्य प्राप्ति के लिए नगर निगम को अलग से प्रयास करने होंगे। साथ ही नगरवासियों को भी घरों से आराम छोड़कर सुझाव देने के लिए आगे आना होगा। 15 जून को सहारनपुर अपना संशोधित प्रस्ताव दाखिल करेगा। 

इसके बाद केंद्र सरकार दूसरे चरण के चुनिंदा शहरों की घोषणा करेगी। शहरों के चयन में जनता के सुझाव के अंकों का महत्व रहेगा। ऐसे में सहारनपुर को कम से कम साढ़े तीन लाख सुझाव प्राप्त करने ही होंगे।  

उधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की महानगर इकाई की ओर से कैंप लगाकर लोगों को स्मार्ट सिटी के लिए सुझाव देने के लिए प्रेरित किया गया।  कैंप में महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल, महामंत्री अजय शर्मा, हरीश मलिक, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, डॉ. राजकुमार गाबा, राजकुमार अरोड़ा, गगन जैन आदि का सहयोग रहा। 

अधिकारी कहिन
शहर में जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों से सुझाव प्राप्त कर रहा है। शहरवासियों से व्यक्तिगत तौर पर अपील है कि वह अपने नजदीकी कैंप में जाकर सुझाव दर्ज कराए, जिससे सहारनपुर का चयन कराने में मदद मिल सके। 
विज्ञापन

- डॉ. नीरज शुक्ला, नगरायुक्त।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें