फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की मिलों पर 691 करोड़ रुपये बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में चीनी मिलें पूरा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान किए बिना ही बंद होना शुरू हो गई हैं। मिलों ने अब तक खरीदे गए गन्ना मूल्य का 45.94 फीसदी ही भुगतान किया है। जिले की छह चीनी मिलों पर अब भी 691 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है।
विज्ञापन

चीनी मिलें पेराई सत्र के अंतिम दौर में हैं, जबकि जिले की गांगनौली शुगर मिल ने पेराई सत्र समाप्त कर दिया है। गागलहेड़ी चीनी मिल भी बंद होने की प्रक्रिया में है। इसके बावजूद किसान अब भी बकाया गन्ना मूल्य पाने के लिए तरस रहे हैं।
जिले में अब तक 431.48 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा जा चुका है। अब तक किसानों को 587.52 करोड़ का भुगतान किया गया है, जिसमें सर्वाधिक भुगतान देवबंद चीनी मिल ने 288.32 करोड़ रुपये का किया है। सबसे कम 16.90 करोड़ रुपये गांगनौली मिल ने किया है। गांगनौली चीनी मिल 89.55 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर बंद हो चुकी है। इस मिल पर सर्वाधिक 260.78 करोड़ रुपये बकाया है। वहीं, सबसे कम 66.52 करोड़ रुपये सरसावा चीनी मिल पर बकाया हैं।
विज्ञापन

गन्ना क्रय अधिनियम के अनुसार मिल में गन्ना सप्लाई करने के 14 में गन्ना मूल्य भुगतान हो जाना चाहिए। इस अवधि में भुगतान नहीं होने पर बकाया गन्ना मूल्य पर 15 प्रतिशत की दर से ब्याज देने का प्रावधान भी है, लेकिन किसानों को न तो समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान हो पा रहा है और न ही बकाया मूल्य पर ब्याज मिल पा रहा है।
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने के लिए चीनी मिलों पर दबाव बनाया जा रहा है। मिलें चीनी, शीरा आदि बेचकर भुगतान कर रही हैं। गन्ना मूल्य भुगतान में कोताही बरतने वाली चीनी मिलों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी मिलों को गन्ना मूल्य भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। -- कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन

जनपद में बकाया गन्ना मूल्य
मिल ----------------- बकाया
देवबंद ----------- 79.87 करोड़ रुपये
गांगनौली ------- 260.78 करोड़ रुपये
शेरमऊ ---------- 94.04 करोड़ रुपये
गागलहेड़ी ------- 83.03 करोड़ रुपये
नानौता --------- 106.97 करोड़ रुपये
सरसावा --------- 66.52 करोड़ रुपये
(नोट: गन्ना विभाग के आठ अप्रैल के आंकड़ों के अनुसार)
गन्ना क्षेत्रफल ---- 1.07 लाख हेक्टेयर
गन्ना पेराई ------- 437 लाख क्विंटल
औसत चीनी परता -- 10.44 प्रतिशत
चीनी उत्पादन ------ 45.62 लाख क्विंटल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें