फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन हुई 64 क्विंटल धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन हुई 64 क्विंटल धान की खरीद
विज्ञापन

सहारनपुर। सरकारी धान खरीद के पहले दिन सिर्फ दो क्रय केंद्रों पर 64 क्विंटल धान खरीदा गया। जनपद में 17 क्रय केंद्र पहले खोले गए हैं। जबकि चार क्रय केंद्र और खोले जा रहे हैँ।
विज्ञापन

किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए सरकार धान की सरकारी खरीद कराती है। इस बार सरकार ने सामान्य धान का भाव 1868 और ग्रेड-01 श्रेणी के धान का रेट 1888 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर रखा है। जनपद में धान खरीदने के लिए 17 क्रय केंद्र खोल गए हैं। इनके अलावा चार अन्य क्रय केंद्रों को खोलने की प्रक्रिया चल रही है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी ने बताया कि पहले दिन सिर्फ सरसावा और नकुड़ क्रय केंद्र पर ही दो किसान धान लेकर आए। इनमें सरसावा केंद्र पर 27 क्विंटल और नकुड़ क्रय केंद्र पर 37 क्विंटल धान खरीदा गया है। सभी केंद्रों पर धान खरीद की सभी तैयारी पूरी है, जो भी किसान मानक के अनुरूप धान लेकर आएगा उसका धान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

----------------
धान की गुणवत्ता के मानक-----
संघटक--------------------------------अधिकतम सीमा
विजातीय पदार्थ अकाबर्निक-----------------01 प्रतिशत
विजातीय पदार्थ काबर्निक------------------- 01 प्रतिशत
क्षतिग्रस्त, बदरंग, अंकुरित एवं घुने हुए दाने--05 प्रतिशत
अपरिपक्व, संकुचित एवं सिकुडे हुए दाने------03 प्रतिशत
अधोमानक प्रजाति का अपमिश्रण-------------06 प्रतिशत
नमी-----------------------------------17 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें