फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

145 गांवों में पांच दिन के सर्वे के दौरान मिले 64 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए घर-घर जाकर किए जा रहे सर्वे में अब तक 145 गांवों में जांच कार्य पूरा हो चुका है। इन गांवों में 64 कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं।
विज्ञापन

विकासखंड सरसावा के 153 गांवों में चार मई से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर घर जाकर कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सर्वे कर रही हैं। टीम में आंगनबाड़ी तथा आशा कार्यकत्री को रखा गया है। टीमें गांव में जाकर लोगों से कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सुझाव देती हैं तथा संदिग्धों की एंटीजन किट से जांच की जा रही है। सीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक 145 गावों में 64 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है तथा इन्हें विभाग द्वारा दवा की किट दी गई है। डॉ. राजेश ने बताया कि गांवों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि लोगों को नियमित रूप से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखने, अफवाहों से बचने, अधिकांश समय घर पर बीताने की सलाह दी जा रही है। चिह्नित घरों की पहचान के लिए वहां विशेष निशान लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें