फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया दुर्गा नवमी पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया दुर्गा नवमी पर्व
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। नगर एवं देहात क्षेत्र में दुर्गा नवमी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। माता के नौ स्वरूपों की पूजा के साथ ही नवरात्र का समापन हो गया। श्री रामबाग स्थित नौ दुर्गा मंदिर का स्थापना दिवस भी मनाया गया।
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी धाम गुफा वाले मंदिर में जन कल्याण यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद कन्या पूजन हुआ। यज्ञ मुख्य यजमान विकास मित्तल, सरयू मित्तल, सार्थक मित्तल और संजय शर्मा ने भक्तिभाव से सम्पन्न कराया। सुरेंद्र कुमार, प्रवीण शर्मा, ब्रजेश सैनी, ब्रजभूषण शर्मा, सुनील कुमार, नंदकिशोर, रविंद्र कुमार, विवेक गर्ग, विजयपाल माहेश्वरी, राहुल राज, संजय कथुरिया, शिवम गर्ग, डा. अरुण शर्मा, अखिल, मुकेश गुप्ता, अजय सैनी, राजेंद्र पाहवा, महेंद्र शर्मा, अरविंद कुमार, गौरव, बबीता, ममता अरोड़ा, निर्मल अरोड़ा, श्वेता पाहवा, शकुंतला देवी, राजकुमारी, सुलोचना देवी, गीता, रजनी चुग आदि ने यज्ञ में आहुतियां दी। मंदिर की संचालक संस्था श्री महाबीर संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने सभी सेवादारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव शंकर पाहवा ने किया। भव्य आरती में महिलाओं को माता रानी के श्रृंगार का सामान प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। इसके अलावा राम तीर्थ कालोनी स्थित नौ दुर्गा मंदिर का स्थापना दिवस रविवार को श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। हितेष मित्तल ने हनुमान जी को चोला अर्पण कर विधि विधान से मंदिर पर ध्वज की स्थापना की। भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ। समापन से पूर्व आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें