तीतरो। शनिवार को ब्राइट होम इंटरनेशनल स्कूल का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य अहमद खान ने कहा कि वर्तमान समय में उच्च शिक्षा के साथ ही मानवीय मूल्यों का समावेश करना जरूरी है। बच्चों में नैतिकता और देशभक्ति के गुणों का विकास होगा तो निश्चित तौर पर वे अच्छे नागरिक बनकर उभरेंगे। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बेटों के साथ ही बेटियों को भी जरूर पढ़ाएं। श्री सरस्वती इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पद्म सिंह ने कहा कि आज जिस प्रकार से देश में वातावरण बन रहा है, उसे शिक्षा के माध्यम से सुधारा जा सकता है।
कार्यक्रम में कृष्ण कुमार, सुखवीर सिंह पुंडीर, पूर्व चेयरमैन तैमूर खान, अभय चौधरी, जुबेर अहमद आदि ने भी विचार रखे। समारोह में ब्राइट होम के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक, देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।