फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों ने चंदन का तिलक लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। एक-दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही फूलों संग होली खेली।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आईटीसी के ब्रांच मैनेजर मनोज शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। लॉन टेनिस खिलाड़ी शलभ सिंह पुरिया को टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतने पर प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आईआईए अध्यक्ष कृष्ण राजीव सिंघल ने कहा कि किसी भी सदस्य को उद्योग से संबंधित कोई समस्या है तो प्रत्येक शुक्रवार को आईआईए कार्यालय में आयोजित होने वाली साप्ताहिक बैठक में अपनी परेशानी बताए। ताकि उसका निस्तारण कराया जा सके। महासचिव प्रमोद सड़ाना ने गत माह की गतिविधियों की जानकारी दी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजी सुनेजा ने कहा कि विश्व स्तर पर आयोजित होने वाले ट्रेड फेयर के प्रति उद्यमियों को जागरूक होना होगा।
इस दौरान प्रदेश सचिव आरके धवन, अशोक गांधी, सरदार हरजीत सिंह, प्रियेश गर्ग, सतीश अरोड़ा, दर्शन लाल गुप्ता, सुनील वर्मा, संजय गुप्ता, योगेश कुमार, अजयपाल सिंह, मनजीत सिंह, संजय यादव, मनमोहन सिंह, सुनील दत्त शर्मा, अरविंद खन्ना, मनोज जैन, पंकज गोयल, शिव अरोड़ा, संजय यादव, महेश चावला, अशोक बजाज, एनके तलवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें