फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर जिला कारागार की चुकंदर प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर जिला कारागार की चुकंदर प्रदेश में अव्वल
विज्ञापन

सहारनपुर। लखनऊ के राजभवन परिसर में आयोजित शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में सहारनपुर जिला कारागार की चुकंदर प्रदेश में अव्वल रही। गांठ गोभी को दूसरा एवं बैंगन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
जिला कारागार अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी कारागारों में उगाई जाने वाली शाक भाजी की प्रदर्शनी 16 फरवरी को लखनऊ राजभवन में आयोजित की गई थी। इसका उद्घाटन राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला कारागारों में उत्पादित फल, शाक भाजी तथा पुष्प प्रदर्शनी में अलग-अलग सब्जियों, फलों एवं पुष्पों के लिए प्रतिस्पर्धा रही। सहारनपुर जेल में उगाई गई 4.8 किलो की चुकंदर चर्चा में रही। सहारनपुर की चुकंदर को प्रथम स्थान मिला। गांठ गोभी में सहारनपुर को दूसरा तथा बैंगन में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक डाक्टर वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जिला कारागार के कृषि प्रभारी केके दीक्षित को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें