फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को स्वच्छता अपनाने का संकल्प दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महानगर इकाई की ओर से बृहस्पतिवार को स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। इसमें व्यापारियों को स्वच्छता के प्रति सकंल्प दिलाया गया।
बृहस्पतिवार को घंटाघर से कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद राघव लखनपाल शर्मा, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने संयुक्त रूप से किया। इसमें व्यापारियों और नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से सड़कों की सफाई की। व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर स्टीकर लगाए गए और कूड़ेदान में गंदगी डालने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद राघव लखनपाल शर्मा, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने व्यापारियों को स्वच्छता अपनाने का संकल्प दिलाया। यह अभियान घंटाघर से शुरू होकर, भगत सिंह मार्ग, नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक, प्रताप मार्केट होते हुए जुबली पार्क पर जाकर संपन्न हुआ। इसमें व्यापारियों को संविधान का पालन करने, अशिक्षा को दूर करने, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने सहित अन्य संकल्प दिलाए गए। विवेक मनोचा और सुरेंद्र मोहन सिंह चावला सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान आशीष भाटिया, शकील अहमद, राजेंद्र गुप्ता, एसके दुआ, महेश नारंग, राम राजीव सिंघल, राजपाल सिंह, आरके मल्होत्रा, राजकुमार विज, अनिल गुप्ता, नीरज जैन, राजीव मदान, गुलशन अनेजा, अशोक छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें