सहारनपुर। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से जनपद में किसान आर्थिक संकट में है। जिले की गांगनौली शुगर मिल पर आज भी गत सीजन का करोड़ों रुपये बकाया हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 31 जनवरी तक बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन एक फरवरी को शुगर मिल में चीनी के गोदामों पर तालाबंदी कर देंगी।
जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि नील गाय और अन्य पशुओं ने सरसों और गेहूं सहित अन्य फसलों को बर्बाद कर दिया है। इस बारे में जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है। फिर भी कोई राहत नहीं मिली है। उन्होंने तहसील नकुड़ क्षेत्र में अवैध शराब बिकने और नसरुल्लागढ पुल से ओवरलोड वाहनों के लगातार निकलने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। बैठक के बाद भाकियू का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी और सिटी मजिस्ट्रेट से मिला। इस दौरान जगपाल सिंह, अशोक कुमार, मुकेश तोमर, सोनू, रघुवीर सिंह, संजय आर्य, नरेश स्वामी, घनश्याम राणा, देशपाल, संजय चौधरी, अरविंद, मनीष, राजपाल, पप्पू, रामकुमार, कान सिंह, नरेश यादव, भोला सिंह, अनूप सिंह, मनोज कुुमार, नईम खां, नरेंद्र, अरविंद त्यागी, प्रवीण कुमार, प्रेम, केहर सिंह, राजवीर, सलीम, महीपाल, कमलेश आदि मौजूद रहे