फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर चलती कार में आग लगी, यात्री सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। छुटमलपुर-देहारादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार रात चलती कार में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को कार से सुरक्षित निकाल लिया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग को बुझाया। हालांकि कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे देहरादून के पटेलनगर निवासी संजय राणा अपने ड्राइवर सुल्तान अहमद के साथ बोलेरो कार से सहारनपुर से देहरादून लौट रहे थे। छुटमलपुर-देहारादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में गणेशपुर से थोड़ी ही दूर आगे मोहंड की तरफ कार में अचानक आग लग गई। जब तक कार सवारों को आग लगने का आभास हुआ तब तक कार से लपटे उठने लगी थी। आग लगने के साथ ही कार की खिड़कियां भी लॉक हो गई। इसी दौरान किसी ने थाना पुलिस और डायल सौ को हादसे की खबर की। घटना स्थल से दो किमी की दूरी पर खड़ी पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद कार को सड़क किनारे घसीट कर खड़ी कर दिया गया। कार सवार अन्य वाहन से देहरादून के लिए रवाना हो गए। आग का कारण वायरिंग शार्ट माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें