शंटिंग के समय पटरी से उतरा इंजन
सहारनपुर। शंटिंग के दौरान सोमवार रात रेलवे स्टेशन के पास एक इंजन का पहिया पटरी से उतर गया। बाद में तकनीकी टीम द्वारा इंजन को पटरी पर लाया गया।
सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे रेलवे स्टेशन से इंजन को अलग ट्रैक पर खड़ा करने के लिए चालक इंजन लेकर स्टेशन के पास ही शंटिग करा रहा था। जैसे ही वह इंजन लेकर लकड़ी पुल के नीचे होते हुए कुछ आगे पहुंचा तभी अचानक इंजन का एक पहिया पटरी से उतर गया।
चालक ने इंजन के बेपटरी होने की सूचना स्टेशन पर अधिकारियों को दी। तुरंत ही तकनीकी टीम को बुलाया गया। आधा घंटे की मशक्कत के बाद इंजन को पटरी पर लाया दिया। हालांकि गति धीमी होने के कारण इंजन के बेपटरी से कोई नुकसान नहीं हुआ। स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा का कहना है कि शनिवार रात शंटिंग के दौरान इंजन का एक पहिया पटरी से उतर गया था। किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।