फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालीय जूडो में जैन कॉलेज बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर महाविद्यालीय जूडो में जैन कॉलेज बना चैंपियन
विज्ञापन

सहारनपुर। गाजियाबाद के एमएमएच कॉलेज में 13 और 14 नवंबर को आयोजित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालीय जूडो प्रतियोगिता में जेवी जैन कॉलेज चैंपियन बना है। सोमवार को कॉलेज प्राचार्य ने पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

खेल विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जेवी जैन कॉलेज की टीम तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदकों के साथ विजेता बनी। सूरज प्रताप सिंह सैनी ओपन और 100 किलोग्राम भार वर्ग में अलग-अलग स्वर्ण पदक हासिल किए। हर्षित वर्मा ने 81 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक जीता। विक्रांत कांबोज ने 66 किलोग्रामा, रोनिता ने 63 किलोग्राम और कीर्ति ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीते। आर्यदेव त्यागी ने 90 किलोग्राम, योगेश ने 56 किलोग्राम तथा अक्षय चौहान ने अपने वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए। सोमवार को कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने पदक विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के साथ-साथ खेल और कला के क्षेत्र में आगे आने की अपील की। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ ही विभागाध्यक्ष को भी बधाई दी। इस मौके पर डॉ. मुकेश, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. हरिओम गुप्ता, विजय पुंडीर, प्राची आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें