फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट होकर मजबूती के साथ व्यापार करें व्यापारी: सिंघल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। नगर उद्योग व्यापार मंडल की नवीन कार्यकारिणी की परिचय बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें व्यापारियों से एकजुट होकर मजबूती के साथ व्यापार करने तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला कानूनगोयान स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक में संगठन अध्यक्ष मनोज सिंघल ने कहा कि व्यापार व व्यापारी किसी भी देश के रीढ़ होते हैं। आज के समय में व्यापारियों को अपने व्यापार चलाने में बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जो व्यापारियों के लिए चिंता का विषय है। ऐसे समय में व्यापारियों को चाहिए कि वह एकजुट होकर मजबूती के साथ व्यापार करें तथा कंधे से कंधा मिलाकर एक दूसरे को भरपूर सहयोग करें। राजेश गुप्ता ने बिजली बिल जमा कराने के लिए मोबाइल गाड़ी पुन: चलवाए जाने की मांग की, जबकि युवा अध्यक्ष अंकित जैन ने बिजली को बिलों में गड़बड़ी के समाधान के लिए अलग कमेटी बनाने का प्रस्ताव रखा। इस्हाक बाले खां, आशुतोष गुप्ता, सुभाष मित्तल, बलराम गर्ग, विनय काका, जर्रार बेग, संजीव कल्लन, अब्दुल्ला कुरैशी ने भी विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मनोज सिंघल ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का परिचय कराया। संचालन इस्हाक बाले खां व राजीव गुप्ता ने संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर श्रवण सिंघल, वाकत खान, आरिफ अंसारी, इलियास कुरैशी, निशांत मित्तल, विनीत जैन, अजय बंसल, नरेंद्र बंसल, सतीश सिंघल, अनुज गर्ग, आलोक सिंघल, रविंद्र पाल, राजकुमार जाटव, आबाद अली, आलोक सिंघल, मुकेश जैन, राजकुमार जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें