सहारनपुर। द पिंजरपोल सोसाइटी गोशाला रोड पर गोपाष्टमी के मौके पर गो पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हवन यज्ञ कर गो रक्षा का संकल्प लिया गया। वहीं, वंदेमातरम एक चिंगारी ट्रस्ट द्वारा श्री गोदेवी मंदिर गोशाला में गोपाष्टमी महापर्व धूमधाम से मनाया गया। यज्ञ का आयोजन किया गया, पूजा की गई और गोरक्षा का संकल्प लिया गया।
द पिंजरपोल सोसाइटी द्वारा गोपाष्टमी पर गोशाला में कार्यक्रम में गो पूजन एवं हवन यज्ञ कराया गया। यज्ञाचार्य पंडित राम किशोर पंत ने मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी एवं जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने हवन कराया। मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी ने गो सेवा के लिए दान दिया। इसके बाद जिलाधिकारी आलोक पांडेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दुबे, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गो सेवा के लिए दान दिया। मुख्य यजमान महेंद्र तलवार रहे। इस मौके पर जयपाल सैनी, सुरेंद्र अग्रवाल, प्रमेंद्र बंसल, राधेश्याम, अनिल गुप्ता, धर्मवीर, सत्यप्रकाश, डाक्टर प्रमोद कुमार, डाक्टर वाईपी सिंह, विकास पंवार, हुकुम सिंह मौजूद रहे।
नुमाइश कैंप स्थित श्री गोदेवी मंदिर गौशाला में गोपाष्टमी कार्यक्रम में यज्ञ का आयोजन किया गया। अनिल कृष्ण कोदंड ने लोगों को गोरक्षा का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम आयोजक विजयकांत चौहान ने बताया कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गाय चराई थी। पंडित अनिल कृष्ण कोदंड एवं अरुण शर्मा ने बताया कि गोपाष्टमी पर ब्रह्ममुहूर्त में गाय और बछड़े को नहलाकर उनका श्रृंगार किया जाता है। गो माता के सींग पर चुनरी का पट्टा बांधते हैं। गोपाष्टमी पर ग्वालों को दान करना चाहिए। गोपाष्टमी पर गाय की पूजा करने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं। राधा रमन दास एवं महेश नारंग ने कहा कि गो सेवा करने वाले मनुष्यों का जीवन खुशियों से भरता है। इस मौके पर विवेक प्रताप सिंह राय, गगन गुंबर, अशोक गुंबर, मुरली खन्ना, विनोद राय, गायत्री धवन, राजीव गोयल, वर्षा, पूनम, आशा, रमा सेतिया, दीक्षा, डाक्टर विजय गांधी, राधाकृष्ण, भीम सिंह, सचिन, रवि कुमार, राजकुमार आदि ने गो माता का पूजन किया और गोसेवा का संकल्प लिया।