फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शहर में नहीं होगा भारी वाहनों का प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आज शहर में नहीं होगा भारी वाहनों का प्रवेश
विज्ञापन

- भैयादूज पर किया जाएगा रूट डायवर्जन

सहारनपुर। भैयादूज के पर्व पर शहर में ट्रैफिक जाम से बचने के लिए रूट डायवर्जन होगा। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। भारी वाहनों को बदले मार्गों से निकाला जाएगा। इस संबंध में एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने सभी थाना प्रभारियों के साथ यातायात पुलिस को निर्देश दे दिए हैं।
एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे से रूट डायवर्जन लागू होगा। पुलिस टीमों को वाहनों के आवागमन के दौरान बदले रूटों से संचालन कराने और जाम के हालात से निपटने के लिए कहा गया है। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्राें में जाम जैसे हालात पर समय से नियंत्रण करें।
विज्ञापन

------------
यह रहेगा रूट डायवर्जन
-- दिल्ली/शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली), जिन्हें अंबाला की ओर जाना है, वे नानौता में संजय चौक से गंगोह, नकुड़ के रास्ते शाहजहांपुर चौकी होकर निकलेंगे।
-- दिल्ली/शामली की ओर से मुजफ्फरनगर या देहरादून की तरफ जाने वाले भारी वाहन नानौता में संजय चौक से बड़गांव के रास्ते देवबंद होते हुए निकलेंगे।
-- अंबाला से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर चौकी से नकुड़, गंगोह और नानौता में संजय चौक से होकर जाएंगे।
-- अंबाला से देहरादून और मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर चौकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर निकलेंगे।
- मुजफ्फरनगर से देहरादून की ओर जाने वाले भारी वाहन देवबंद, नागल, गागलहेड़ी होकर छुटमलपुर के रास्ते जाएंगे।
- विकासनगर/बेहट से दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन कलसिया तिराहे से छुटमलपुर होते हुए गागलहेड़ी से देवबंद के रास्ते नानौता होकर जाएंगे।
- देहरादून/हरिद्वार से अंबाला रोड की ओर जाने वाले भारी वाहन छुटमलपुर से गागलहेड़ी के रास्ते देवबंद , नानौता, गंगोह से नकुड़ से शाहजहांपुर चौकी होते हुए निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

- घंटाघर चौक से नेहरू मार्केट की ओर से कोई भी भारी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। केवल दुपहिया वाहन और पैदल व्यक्ति ही जाएंगे।
- बेहट रोड, देहरादून रोड, टपरी रोड, बड़गांव रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड और चिलकाना रोड से नगर क्षेत्र की ओर कोई भी भारी वाहन निर्धारित अवधि में शहर की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें