फाटक पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो ट्रेनें रुकीं
सरसावा। शाहजहांपुर रेलवे फाटक पर बने गड्ढों में ओवरलोड लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सिग्नल पोल के ऊपर पलटने से पोल टूट गया। जिसके कारण अप व डाउन की ओर से आ रही दोनों ट्रेन रोकनी पड़ीं। बड़ा हादसा होने से टल गया। रेलवे पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया है।
बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे के चिलकाना की ओर आ रही पापुलर की लकड़ी से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी। जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली शाहजहांपुर रेलवे फाटक पर पहुची। फाटक के समीप सड़क पर बने गड्ढों के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली रेलवे के सिंग्नल पोल पर पलट गई। ट्रॉली के पलटने के बाद सिग्नल बंद हो गए। सिग्नल न मिलने से अप एवं डाउन की ओर से आ रहीं, दो ट्रेनें रुक गईं। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया। तुरंत जीआरपी पुलिस शाहजहांपुर रेलवे फाटक पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रैक से हटवाया। उसके बाद ही दोनों ट्रेनों को रवाना किया गया। जीआरपी ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर चालक चालक आजम निवासी बोड्ढाहेड़ी हरिद्वार को हिरासत में ले लिया। रेलवे के कर्मचारियों ने टूटे सिंग्नल पोल को सीधा ठीक करने में लगे रहे वही रेलवे कर्मचारी व लोगो ने फाटक के समीप बने गड्ढों में सीमेंट की बड़ी बड़ी टेल भरवाकर गड्ढो को बंद किया ।