फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जीने का मेरे फिर से अंदाज बदल जाए’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘जीने का मेरे फिर से अंदाज बदल जाए’
विज्ञापन

सहारनपुर। मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को स्थानीय मुशायरा शान-ए-इंडिया का आयोजन किया गया। इसमें शायरों ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश कर वाहवाही लूटी।
मुशायरे का उद्घाटन महापौर संजीव वालिया और नगर विधायक संजय गर्ग ने किया। पूर्व मंत्री लियाकत अली, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, हाजी फजलुर्रहमान अली और मेला चेयरमैन मुकेश गक्कड़ ने शमा रोशन की। अध्यक्षता साबिर अली खान ने की।
विज्ञापन

शायर सैयद राशिद ने सुनाया- ‘जीने का मेरे फिर से अंदाज बदल जाए, किस्मत से जो मिल जाए’, ‘ एक शाम मदीने’ की सुनाकर भी वाहवाही लूटी। डॉ. नौशाद ने ‘खौफ दुश्मन की ताकत का जो खाओगे तो जमाने के नक्शे से मिट जाओगे’ सुनाया। अरशद जिया ने ‘हुनर अब सीख लो तुम भी आवाजें परखने का, यहां चेहरे बदलने में जरा देर नहीं लगती’ सुनाकर तालियां बटोरीं। आबिद हसन ने फरमाया- ‘एक हो जाएं अगर पांचों नमाजों वाले, ये दुआओं से भी तकदीर बदल सकती है’ सुनाकर तालियां बंटोरीं।
विज्ञापन

मुशायरे के संयोजक पार्षद महराज पति रिजवान जोगी रहीं। इस मौके पर मसूर अजमल, आजम शाह, रियाज अली, आजाद अंसारी, राकेश मोघा, मनोज जैन, शहजाद, सुरेंद्र धवन, सुशील पुंडीर, पाशा कुरैशी, सैयद हस्सान, मुकर्रम, शाहनवाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें