फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन परिसर की सफाई कराए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन परिसर में सफाई कराए जाने, जलभराव से मुक्ति दिलाए जाने एवं माल गोदाम रोड की मरम्मत कर प्रकाश की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन का कहना है कि रेलवे स्टेशन के बाहर गंदगी फैली हुई है। रेलवे आरक्षण केंद्र के बाहर आरएमएस और माल गोदाम की ओर जाने वाली सड़क में लगभग 20 मीटर के एक फुट गहरे गड्ढे हो रहे हैं। जिनमें बारिश का पानी भर रहा है। जलभराव के कारण रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन के बाहर नशाखोरों एवं असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। प्रमुख ट्रेनों के आने के समय स्टेशन परिसर में जाम की स्थिति बन जाती है। जिससे कई बार यात्रियों के फंसने से उनकी ट्रेन भी छूट जाती है। इस स्थान पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था होनी चाहिए। रेलवे परिसर में सफाई व्यवस्था प्रतिदिन की जाए और सुंदरीकरण कराकर एक बड़ा गेट लगाया जाए।
उन्होंने कहा कि रेलवेे आरक्षण केंद्र से माल गोदाम तक जाने वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त है और माल गोदाम रोड पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। इस रोड पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगी हुई है, जिस कारण इस रोड पर यात्री असुरक्षित महसूस करते हैं। कई बार असामाजिक तत्वों का द्वारा वारदात भी की जा चुकी हैं। इस मामले में व्यापार मंडल ने सहायक मंडल अभियंता को ज्ञापन देकर समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संजय भसीन, अनिल गर्ग, एसके सूरी, रमेश अरोड़ा, रमेश डाबर, कृष्णलाल मिड्ढा, मुरली खन्ना, पंकज गर्ग, संजरव सचदेवा, प्रवीन चानना, रवि टंडन, विक्रम कपूर, सचिन सलूजा, बलदेव राज खुंगर, संजय मित्तल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें