सहारनपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी 15 जुलाई को सहारनपुर पहुंचकर कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी।
जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने बताया कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सहारनपुर में सम्मेलन करने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। सहारनपुर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होने की अपील कार्यकर्ताओं से की। पूर्व मंत्री लियाकत अली ने सिद्दीकी को जमीन से जुड़ा नेता बताया। सुशील अंबोली, राजकुमार राजू ने कहा कि नसीमुद्दीन कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार सहारनपुर पहुंच रहे हैं। इस दौरान आम आदम पार्टी छोड़कर शेख अर्श ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस ज्वाइन की। पत्रकार वार्ता में राकेश मोघा, मुकेश दीक्षित, जादोराम गुप्ता, अबरार मिर्जा, सुखविंदर शर्मा, ओमपाल, शकुंतला सिंह, गणेश दत्त शर्मा, नसीब खान, सूर्यकांत कौशिक, वतन सिंह राणा आदि मौजूद रहे।