फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना व नूरपुर में भी भाजपा को सबक सिखाएगी जनता : राजकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना व नूरपुर में भी भाजपा को सबक सिखाएगी जनता : राजकुमार
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सपा अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ की बैठक में कैराना लोकसभा उपचुनाव पर विचार मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह बूथ स्तर पर जाकर महा गठबंधन की प्रत्याशी तब्बसुम हसन के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजकुमार प्रधान ने कहा कि 9 मई को तब्बसुम हसन नामांकन पत्र भरेंगी इसमें कार्यकर्ता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कहा कि कैराना लोकसभा उपचुनाव 2019 के लोकसभा चुनाव का भविष्य तय करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों पर अत्याचार बढ़ा है। जिस तरह 2 अप्रैल को दलित समाज ने एकता का परिचय दिया था उसी प्रकार कैराना लोकसभा उपचुनाव में हमें अपनी एकता का परिचय देना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि फूलपुर व गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव की तरह भाजपा को कैराना व नूरपुर उपचुनाव में भी जनता सबक सिखाएगी, क्योंकि जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है। अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बिरमपाल ने की। इस मौके पर सतीश कुमार, अजय कुमार, करतार सिंह, सचिन वाल्मीकि, दीपक वाल्मीकि, नरेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान सुशील, सोनू, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें