सहारनपुर। कच्छल स्पोर्ट्स क्रिकेट ट्राफी के अंतर्गत एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी और रेनबो क्लब चिलकाना की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया। एसबीबीए ने जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
भूतेश्वर मैदान पर खेली जा रही क्रिकेट लीग में एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की टीम ने रेनबो चिलकाना क्लब को आठ विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेनबो क्लब की टीम ने 20 ओवरों में नौ विकेट पर 129 रन बनाए। एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की टीम ने दो विकेट पर 130 रन बनाकर मैच जीत लिया। कप्तान गगन ने 30 और वासु सचेदवा ने 68 ने रन बनाए। मैन ऑफ द मैच वासु रहे। अंपायर रोहित और स्कोर्रर दक्षित गर्ग रहे। रणधीर कपूर, भूपेंद्र कच्छल, संजय शर्मा, सौरभ, राजीव आदि मौजूद रहे।