फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन
विज्ञापन

सहारनपुर। इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस से संबंधित रेलवे में कार्यरत और यूआरएमयू से जुड़े कर्मचारियों ने शनिवार को जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में बैठक की। इसमें सहारनपुर, पिलखनी, सरसावा, कलानौर, जगाधरी, अंबाला, पटियाला, भटिंडा, श्री गंगानगर, चंडीगढ़, कालका और शिमला के रेलवे स्टेशनों पर कार्यरत कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मंथन किया गया।
विज्ञापन

यूनियन के मंडलीय मंत्री विजय चोपड़ा ने कर्मचारियों की समस्याओं को उठाया। कहा कि यूआरएमयू कर्मचारी समस्याओं के निस्तारण को लेकर गंभीर है। इस दौरान सहारनपुर शाखा सचिव सुभाष त्यागी की सेवानिवृत्ति पर उन्हें विदाई दी गई। सुभाष त्यागी ने अपने 40 साल के कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। इस मौके पर इमरान मसूद, शशी वालिया, महेंद्र तनेजा, चंद्रजीत सिंह निक्कू, कांताप्रसाद शर्मा, एसएस वालिया, रामकुमार, उपेंद्र गुप्ता, अजय सिंह, महेश शर्मा, अशोक कुमार, अतुल पराशर, मनमोहन, रामप्रीत, शशी कुमार, ताराचंद, राजेंद्र, रजनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें