सहारनपुर। सिद्धपीठ प्राचीन श्री बालाजी हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव और बालाजी जयंती पर हनुमान चालीसा के 100 संगीतमयी पाठ किए गए। संगीतमयी शाम मेहंदीपुर वाले बालाजी के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मोहल्ला चौंताला स्थित मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ देव पूजन के साथ किया गया। वेदी पूजन के पश्चात पार्थिवशिवलिंग का पूजन किया गया। अधिष्ठाता पंडित वासुदेव निर्मोही ने कहा कि हमारे शरीर में जब तक शक्ति है, तब तक यह शिव समान है। अजय किरणानंद महाराज ने भी अपने विचार रखे। भजनाचार्य संदीप शर्मा, पंकज पाठक ने भजनों के माध्यम से श्री बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान किया। गोपाल वर्मा, पवन गोयल, सतीश सिंघल, मुकेश चौरसिया, प्रवीन अरोड़ा, गौरव मित्तल, संजीव गुप्ता, विनय जिंदल, संजय भारद्वाज, योगेश बिट्टू, नवीन गर्ग, मनमोहन शर्मा, राकेश मोहन, सुरेंद्र मोहन, अजय शर्मा, विजय शर्मा, संजय भारद्वाज, ललित अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, दीपक अग्रवाल मौजूद रहे।