फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान गन्ना क्रय केंद्रों से गायब मिले कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गन्ना विभाग की टीम ने मंगलवार को जनपद की कई चीनी मिलों का औचक निरीक्षण किया। गन्ना क्रय केंद्रों से कई कर्मचारियों के नदारद मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त डा. दिनेश्वर मिश्रा ने गन्ना विकास निरीक्षक यशपाल सिंह और मणिकांत के साथ मंगलवार को कई गन्ना क्रय केंद्रों पर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय चीनी मिल शेरमऊ के क्रय केंद्र ख़रीबांस और सल्हापुर पर बिना कोई नोटिस दिए तोल कार्य बंद मिला। टोल लिपिक और चौकीदार गायब थे। चीनी मिल सरसावा के गन्ना क्रय केंद्र सल्हापुर और सांपला दोनों क्रय केंद्र भी बंद पाए गए। यहां से भी कर्मचारी गायब थे। निरीक्षण के दौरान शेरमऊ चीनी मिल का क्रय केंद्र पर तोल कार्य चलता पाया गया। किसानों ने कम पर्ची आने की समस्या बताई, जिसका मौके पर ही निस्तारण करने का दावा किया गया है। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर उप गन्ना आयुक्त ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की कार्रवाई से गन्ना क्रय केंद्रों के कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें